चंदौसी: कस्बा नरौली से मऊ अस्सू जाने वाले मुख्य पर प्रशासन का बुलडोजर चला, शिकायत पर राजस्व विभाग की तीन सदस्य टीम पहुंची
बनियाठेर के नरौली में मऊ आशु जाने वाले करीब 650 मीटर लंबे मुख्य मार्ग को सोमवार शाम 5:00 के करीब राजस्व विभाग ने अतिक्रमण मुक्त करा दिया। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर कानूनगो सत्येंद्र चाहर, लेखपाल राजीव शर्मा और हरकिशोर की टीम ने मार्ग की पैमाइश की। सीमांकन के बाद जेसीबी से अवैध कब्जा हटाकर रास्ता आवागमन के लिए खोल दिया गया।