हरदोई: हरदोई में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा ने की बैठक, दिए अहम निर्देश
Hardoi, Hardoi | Apr 1, 2026 जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की द्वितीय बैठक स्वामी विवेकानंद बैठक सभागार में आयोजित हुई।01 अप्रैल से प्रारम्भ हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सम्बन्ध में जिलाअधिकारी ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को माइक्रोप्लान के अनुसार समय से सभी गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए।