कानपुर के कल्याणपुर में तेज रफ्तार बस का कहर!
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर मोड़ पर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार गाड़ियों को नुकसान पहुंचा, जबकि एक लग्जरी कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बस चालक के नशे में होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
⚠️ सवाल यह है कि नशे में भारी वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई कब होगी? सड़क पर लापरवाही किसी की भी जान खतरे में डाल सकती है।
👇 आपकी राय में ऐसे वाहन चालकों पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में बताएं।
📲 कानपुर की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें Ground Zero News के साथ।
#KanpurNews #KanpurBreakingNews #Kalyanpur #IndiraNagar #RoadAccident TrafficSafety GroundZeroNews Kanpur