थाना बरसाना में आधी रात हाई-वोल्टेज ड्रामा, मंत्री प्रतिनिधि और पुलिस आमने-सामने
बरसाना (मथुरा)। थाना बरसाना में शुक्रवार देर रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और मामला राजनीतिक तथा प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि थाना बरसाना क्षेत्र के गांव कमई में अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत एक तालाब में रात्रि के समय जेसीबी मशीन से खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान तालाब से मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सूरजपाल सहित दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना बरसाना ले आई।
सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में से एक कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी का करीबी बताया जा रहा है। आरोप है कि नरदेव चौधरी ने फोन पर थान�