जौनपुर: बैंक और एटीएम के आस-पास सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर रखी गई नजर
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर बुधवार की सुबह 10 बजे जिले भर में बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने एटीएम, बैंक, सर्राफा केंद्रों और अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों के आसपास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की गहन तलाशी ली