जौनपुर: पीयू के प्रभात उपाध्याय का भारतीय सूचना सेवा में चयन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के शोधार्थी प्रभात कुमार उपाध्याय का चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) में हुआ है। मंगलवार की दोपहर दो बजे यह सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह, कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह सहित विभाग के शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।