जौनपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम और एसपी ने जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक ली
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की उपस्थिति में जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक हुई। बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे बैठक में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के हेल्थ कार्ड, पेंशन, 70 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड, तथा प्रशासनिक योजनाओं के प्रचार-प्रसार जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई