जौनपुर: सीडीओ की जनसुनवाई में निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत, दो ग्राम प्रधानों को जारी किया गया नोटिस
जिले के मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की जनसुनवाई में बुधवार की दोपहर लगभग ढाई बजे ग्राम पंचायत टेकारी, विकास खण्ड मड़ियाहूं में जेसीबी से अमृत सरोवर निर्माण की शिकायत प्राप्त हुई। सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ मड़ियाहूं ने मौके पर जांच की, जिसमें शिकायत सत्य पाई गई। मामले में मस्टर रोल को शून्य करते हुए सचिव, ग्राम रोजगार सेवक और ग्राम प्रधान को नोटिस जारी