बागपत: भैंस-बुग्गी के द्वारा साइड न देने पर हुआ खूनी संघर्ष, गिरफ्तारी की मांग लेकर पीड़ित पहुंचे एसपी कार्यालय
बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के रहतना गांव में भैंस-बुग्गी के द्वारा साइड न देने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कार चालक और भैंस-बुग्गी चालक के बीच कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट व पथराव हुआ।घटना में कपिल और उनकी बहन गुड्डी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ