Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

#झरिया : #चासनाला #सेल #कर्मी पर #बोलेरो से #जानलेवा #हमला, #CCTV #आया #सामने, #हालत #नाजुक

MORE NEWS

कारगिल के अमर वीरों को नमन, देशभक्ति के रंग में रंगा जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल

गीत, नृत्य और ओजस्वी भाषणों से विद्यार्थियों ने शहीदों के शौर्य को किया याद, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

धनबाद, 25 जुलाई : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जी.जी.सी.ई.टी. सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में शनिवार को श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य श्री इंद्रनाथ सिन्हा एवं शिक्षकों द्वारा कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य तथा हिंदी एवं अंग्रेजी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। ‘वो मिट्टी के बेटे’, ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ और ‘भारत मेरा जान से प्यारा है’ जैसे देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने पूरे सभागार को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। छात्रों ने कारगिल के रणबांकुरों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प भी दोहराया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री इंद्रनाथ सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के अदम्य साहस और त्याग का स्मरण कराने का अवसर है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कारगिल के अमर वीरों को नमन, देशभक्ति के रंग में रंगा जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल गीत, नृत्य और ओजस्वी भाषणों से विद्यार्थियों ने शहीदों के शौर्य को किया याद, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश धनबाद, 25 जुलाई : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जी.जी.सी.ई.टी. सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में शनिवार को श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य श्री इंद्रनाथ सिन्हा एवं शिक्षकों द्वारा कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य तथा हिंदी एवं अंग्रेजी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। ‘वो मिट्टी के बेटे’, ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ और ‘भारत मेरा जान से प्यारा है’ जैसे देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने पूरे सभागार को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। छात्रों ने कारगिल के रणबांकुरों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प भी दोहराया। विद्यालय के प्राचार्य श्री इंद्रनाथ सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के अदम्य साहस और त्याग का स्मरण कराने का अवसर है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Jul 26, 2026