प्रतापगढ़: दयाल गांव में छत से गिरकर मजदूर की मौत के मामले में लगभग 45 घंटे बाद बेल्हा देवी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
कोहंडौर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी मजदूर घनश्याम सरोज (42) की छत से गिरकर घायल होने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में परिजन मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिए थे। करीब 45 घंटे तक चले विरोध के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन और आर्थिक सहायता मिलने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। शंकरपुर गांव निवास