तिलोई: अमेठी के अकेलवा के पास बांदा टांडा हाईवे पर बस और पिकअप भिड़ी, पिकअप चालक की मौत, तीन घायल
Tiloi, Amethi | Jan 18, 2026 अमेठी/फुरसतगंज। रविवार सुबह घने कोहरे के चलते बांदा–टांडा हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 8:30 बजे अकेलवा चौराहे के पास जायस की ओर से आ रही रोडवेज बस और रायबरेली की तरफ से दूध लदी पिकअप आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई,।