कोलारस: तौर में यादव समाज द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में युवक ने हाथों से उठाई भारी भरकम बाइक, इनामों की हुई बौछार
कोलारस जनपद के ग्राम तौर में आज यादव समाज द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन के दौरान,यशवंत उर्फ (आशू) यादव निवासी कोलारस ने भारी भरकम बाइक को उठाकर कारनामा करते हुए। दोनों हाथों से मोटरसाइकिल को आसमान में उठाकर न केवल अपनी ताकत का एहसास कराया बल्कि उसने मौजूद लोगों के सामने यह करतब दिखाकर उन्हें तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।