कोलारस: मानीपुरा में मकान खाली करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने किया मामला दर्ज
कोलारस-थाना क्षेत्र में मकान खाली करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने क्रॉस कायमी दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शिवपुरी के अशोक मैरिज गार्डन निवासी डॉक्टर नितिन वर्मा ने कोलारस में देवेन्द्र व्यास के मकान में किराए से एक निजी अस्पताल खोला था।