कोलारस: जगतपुर स्थित नगर परिषद कार्यालय पर विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची, हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया
कोलारस नगर के जगतपुर स्थित नगर परिषद कार्यालय पर आज विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं संत गाडगे महाराज की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ संजय श्रीवास्तव एवं परिषद के अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे सभी अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।