रैणी: दलालपुरा में केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Reni, Alwar | Apr 11, 2026 राजगढ़। उपखंड क्षेत्र राजगढ़ के लिए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर रैणी के दलालपुरा में चल रही प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। राजगढ़ आवाज मंच की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई के बाद अदालत ने अगली सुनवाई तक किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर स्टे जारी किया।