मुरैना नगर: चंबल राजघाट में SAF तैनाती के बाद कलेक्टर-एसपी का निरीक्षण, रेत माफिया पर शिकंजा, उत्खनन-परिवहन बंद
मुरैना में चंबल नदी के राजघाट सहित संवेदनशील घाटों पर एसएएफ तैनात कर प्रशासन ने रेत माफिया पर शिकंजा कसा है। इसके बाद आज प्रभारी कलेक्टर कमलेश कुमार भार्गव और एसपी समीर सौरभ ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अवैध उत्खनन और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।