हरिहरगंज: कौवाखोह पीरोजी स्थित डॉ विनोद इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कौवाखोह पीरोजी स्थित डॉ विनोद इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कॉलेज में मंगलवार के दोपहर 2:00 बजे अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया। मौके पर फ्लोरेंस नाइटिंगेल को उनकी 206वीं जयंती पर याद किया गया। साथ ही नर्सिंग अधिकारियों तथा छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ मनीष कुमार सिन्हा ने किया।