सिरोही: भामाशाह नरेंद्र सिंह राव ने विद्यालय को दिए ₹51 हजार, छात्राओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
Sirohi, Sirohi | Jul 31, 2026 पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही में छात्राओं के लिए सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। युवा उद्योगपति एवं भामाशाह नरेंद्र सिंह राव तथा प्रवीण सिंह (रितिक) राव, पोसालिया ने विद्यालय परिसर में विधायक मद से निर्मित टीन शेड में पंखे एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए ₹51 हजार की सहयोग राशि देने की घोषणा की है।