शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष 2026 के अंतर्गत गणना पत्रकों के महत्वपूर्ण डिजिटाइजेशन के कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ विनोद कुमार भार्गव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मतदाता सूची के SIR के अंतर्गत विधानसभा संख्या क्षेत्र 26-पिछोर के पार्ट नंबर 104 के BLO को नोटिस।