मुगलसराय: दुल्हीपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से महिला की हुई मौत
मुगलसराय दुल्हीपुर में बीते बुधवार रात्रि 10 बजे को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में वाराणसी निवासी 37 वर्षीय रुबीना बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुट गई।