पूरनपुर: चार्ट फिरोजपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव चार्ट फिरोजपुर के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक राकेश (30) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र अहवरन लाल, निवासी ग्राम लालपुर शिवनगर, थाना गजरौला, पूरनपुर के एक प्राइवेट कार्यालय में कार्यरत था। रोज की तरह शुक्रवार रात भी वह अपना काम खत्म कर घर वापस लौट रहा था।