ग्वालियर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे पुलिस चेकिंग के दौरान एक युवक की दबंगई सामने आई, जहां बुलेट सवार ने न सिर्फ पुलिसकर्मियों से बदतमीजी की बल्कि आरक्षक को थप्पड़ मारकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।