बैरसिया: भोपाल: कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड मेजर जनरल से ₹25 लाख की धोखाधड़ी
Berasia, Bhopal | May 14, 2026 भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रिटायर्ड मेजर जनरल के साथ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल्डिंग रेनोवेशन और अतिरिक्त निर्माण कार्य के नाम पर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी संचालक ने पूरी रकम लेने के बाद काम अधूरा छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।