उच्च माध्यमिक विद्यालय बनौता का सोमवार दोपहर 2 बजे विधायक करिश्मा राय ने निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था और अनुशासन की स्थिति की समीक्षा की.विधायक ने कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, पेयजल व्यवस्था, शौचालय तथा विद्यालय परिसर की स्वच्छता का भी जायजा लिया.