धनौरा: गजरौला के मोहल्ला मायापुरी में चार दिन से बारिश के कारण मकान की दीवार गिरी, परिवार ने भागकर बचाई जान
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला मायापुरी में जयवीर सिंह का परिवार रहता है। जयवीर सिंह की पत्नी आशा ने बुधवार को करीब 1:00 बजे के आसपास में जानकारी दे तो बताया है कि लगातार बारिश होने के कारण उनके मकान की दीवार गिर गई है। दीवार गिरता देख परिवार के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचा ली वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी। महिला आशा का कहना है कि उनका ₹200000 का नुकसान हुआ।