धनौरा: खाद्य विभाग की टीम ने गजरौला के मोहल्ला सुल्तान नगर में मिलावट खोर रसगुल्ले बनाने वालों की फैक्ट्री पर की छापेमारी
गजरौला : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नवादा रोड सुल्तानगर में रसगुल्ला फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान रसगुल्ले की चासनी में मक्खियां पड़ी मिलीं। साथ ही साफ-सफाई पर टीम ने विशेष ध्यान दिया तो प्रथम ²ष्टया रसगुल्ले खराब प्रतीत होने पर उनके नमूने लिए गए। टीम ने रसगुल्लों को नष्ट कराने की कार्रवाई की है।