धनौरा: गजरौला के गांव मोहम्मदाबाद मुस्तकीम में स्थित कंपोजिट विद्यालय में बारिश से बना तालाब, क्लास में घुसा पानी
गजरौला ब्लॉक क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद मुस्तकम का कंपोजिट विद्यालय बारिश होने के कारण पूरी तरह से जलमग्न हो गया। इतना ही नहीं क्लास के अंदर पानी भर गया जिससे बच्चों की पढ़ाई होने में दिक्कत आ गई। वही स्कूल के स्टाफ ने मिलकर पहले स्कूल के अंदर घुसा पानी को बाल्टी से निकाला उसके बाद बच्चों को क्लास के अंदर बैठाकर पढ़ाई कराई।