धनौरा: उत्तरकाशी में फटे बादल का पानी गजरौला के तिगरी गंगा धाम में पहुंचने पर ग्रामीण व पुरोहित परेशान
गजरौला उत्तरकाशी में फटे बादल का पानी तिगरी की गंगा में पहुंचने पर हालात बिगड़ गए हैं। यहां पर गंगा किनारे के गांवों में पानी आबादी के बीच पहुंच गया है। तिगरीधाम पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। ग्रामीणाें के सामने दुश्वारियों का दौर शुरू है। क्योंकि रास्ते पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। दारानगर, टीकोवाली, चकनवाला और मंदिर वाली भुडडी में कटान भी होने लगा है।