पटना ग्रामीण: होटल विंडसर में व्यावसायिक संगठनों ने मनाया होली मिलन समारोह
शनिवार की देर शाम 7:00 बजे एग्जीबिशन रोड स्थित होटल विंडसर में व्यावसायिक संगठनों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाएं। इसके अलावा गीत संगीत का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने जमकर मस्ती की।