हसपुरा: हसपुरा बाजार के नरसंन रोड में भारत गैस के उर्मिला गैस काउंटर पर सुबह से लगी सिलेंडर के लिए लंबी कतार
हसपुरा बाजार के नरसंन रोड में भारत गैस के लिए उर्मिला गैस काउंटर पर गुरूवार की सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ गैस सिलेंडर के साथ लंबी कतार लगी हुई है। बताया जाता है की उपभोक्ता बुकिंग के बाद गैस के लिए पुरा दिन लग जाता है। सिलेंडर रख कर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। देखा जाय तो इस तरह की समस्या भारत गैस के साथ ही है।