प्रकृति ने नेपाल में अपना ऐसा रौद्र रूप दिखाया, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास अचानक आई विनाशकारी बाढ़ ने देखते ही देखते नदी के आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचा दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार पहाड़ों से बर्फ और चट्टानों के बड़े हिस्से के खिसकने से नदी में अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा पहुँचा, जिसके कारण तेज़ फ्लैश फ्लड ने अपने रास्ते में आए घरों, पुलों, सड़कों और अन्य संरचनाओं को बुरी तरह प्रभावित किया। घटना के सटीक कारण की जाँच अभी जारी है। इस प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके प्रति मेरी हृदय से श्रद्धांजलि।
उन सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। इस दुख की घड़ी में उनके दर्द को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें और लापता लोगों के सुरक्षित मिलने की प्रार्थना है। 🙏
ॐ शांति। 🙏
#Nepal #kulluhimachalpradesh #nepal
Kullu, Kullu | Aug 26, 2026