सदर: रोहनिया के न्यू महादेव कालोनी में शिक्षक के घर से लाखों की ज्वेलरी एवं नगदी चोरी
Sadar, Varanasi | Jun 21, 2026 वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत न्यू महादेव कॉलोनी, खुशीपुर में चोरों ने एक शिक्षक के सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। चोर घर से करीब 250 ग्राम सोने के आभूषण, चांदी के जेवर और 32 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।