पिंड्रा: बड़ागांव में पिस्टल के बल पर लूट का प्रयास, बदमाश को लोगों ने पकड़कर पीटा, CCTV में कैद हुई घटना
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय में सीएससी संचालक से पिस्टल के बल पर लूट का मामला सामने आया है। शनिवार की रात हुई घटना में बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पीट दिया। वही इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।