गुरुआ: गुरुआ थाना की कार्रवाई: मध निषेध अधिनियम के तहत आरोपी गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Apr 22, 2026 थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुआ थाना पुलिस ने मध निषेध अधिनियम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के तुला बीघा गांव निवासी सोहन मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।