बिछिया: रानी महल चौगान में धूमधाम से मनाया गया बावड़ी उत्सव, जल संरक्षण का दिया संदेश
बिछिया विकासखंड के रानी महल चौगान में 10 जून बुधवार दोपहर 2 बजे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय बावड़ी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल स्त्रोत पूजन, गंगा कलश यात्रा, चौपाल, शपथ ग्रहण तथा जल स्रोतों की साफ-सफाई जैसी गतिविधियां संपन्न हुईं l यहां कई पदाधिकारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे