चौरीचौरा: विहिप नगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से हुए घायल
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी सर्राफा व्यवसाई एवं विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अमित वर्मा देर रात आधा दर्जन लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार वह देर रात घर लौट रहे थे तभी उन पर आधा दर्जनों मनबढ़ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया है और घर में बंद कर लाठी रॉड से पीट दिया है।