चूरू: राजस्थान के 7 मेडिकल कॉलेजों में 1267 नर्सिंग पद खत्म, चूरू में हुआ विरोध प्रदर्शन
Churu, Churu | Jun 15, 2026 जयपुर/चूरू। राज्य सरकार ने प्रदेश के 7 मेडिकल कॉलेजों में 1267 नियमित नर्सिंग पद समाप्त कर दिए हैं, जिसमें चूरू के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज के 146 पद शामिल हैं। आदेश के विरोध में सोमवार को डीबी अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर सामूहिक अवकाश पर रहे और अस्पताल परिसर में धरना दिया।