नावकोठी: रजाकपुर में सहयोग शिविर का आयोजन, डीपीआरओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी हुए शामिल
नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया श्वेता भारती ने किया। इस अवसर पर बीपीआरओ जितेंद्र कुमार राजस्व अधिकारी लवली कुमारी सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए। उपस्थित नागरिकों ने 17 मामलों के समाधान के लिए आवेदन दिए।