फिरोज़ाबाद: मिशन शक्ति फेज-5: प्रेम प्रसंग में घर छोड़ने के मामलों पर दक्षिण पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया अलर्ट
थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित हंस वाहिनी इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम थाना दक्षिण पुलिस द्वारा बुधवार दोपहर एक बजे करीब आयोजित किया गया, जिसमें युवक-युवतियों को प्रेम प्रसंग में घर से भागने (एलोपमेंट) के मामलों और उसके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम की ओर से महिला उपनिरीक्षक आरजू चौधरी संग टीम रही।