बलरामपुर: तपती गर्मी में प्याऊ की व्यवस्था न होने पर आदिवासी समाज के अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
बलरामपुर शुक्रवार भीषण गर्मी के बीच जिला मुख्यालय में पेयजल व्यवस्था को लेकर नाराजगी सामने आई है। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन आमजन के लिए पर्याप्त प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई है। मुख्यालय में केवल एक दो जगह पर ही व्यवस्था है