बांका: अग्नि सुरक्षा अभियान के तहत स्कूलों व गैस एजेंसी में मॉकड्रिल, बचाव की दी गई जानकारी
Banka, Banka | Apr 20, 2026 अग्निशमनालय बांका के तत्वावधान में सोमवार की सुबह 11 बजे जिले में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण, एलपीजी, पीएनजी सुरक्षा गोष्ठी, अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण तथा मॉक ड्रिल का आयोजन कर लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।