सिंगरौली: बैढ़न की शर्मा कॉलोनी में एक शख्स के घर पर ड्रोन से गोलियां चलाने की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस, SP ने दी जानकारी
कोतवाली के समीपी शर्मा कॉलोनी में एक छोटे व्यवसाय के घर में ड्रोन से गोलियां चलाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। अभी तक पुलिस के हाथ खाली है लेकिन उक्त घटना को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है। वहीं ड्रोन कैमरे का ऑपरेट कहां से हो रहा है पुलिस इन्हीं तथ्यों को खोजबीन करने में लगी हुई है।