बारां: गैरतमंद मुस्लिम ख़्वातीन के प्रतिनिधि मंडल ने मुस्लिम महिलाओं के साथ हो रही बदसलूकी को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया
Baran, Baran | Dec 26, 2025 देश में हिजाब पहनने वाली मुस्लिम महिलाओं के साथ हो रही बदसुलूकी, मानसिक प्रताड़ना और उनके संवैधानिक अधिकारों पर बढ़ते हमलों के विरोध में सोमवार को बारां शहर की ग़ैरतमंद मुस्लिम ख़्वातीन के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर एवं उपजिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।