बारां: कोतवाली पुलिस ने श्री महाकाल मंदिर, गणेश कॉलोनी, कोटा रोड से चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Baran, Baran | Dec 25, 2025 कोटा रोड स्थित श्री महाकाल मंदिर गणेश कॉलोनी से चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गुरूवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 21 नवंबर को अज्ञात व्यक्ति मन्दिर से दान पेटी से 25000 रुपये, 4 किलोग्राम करीब पीतल का घंटा, त्रिशुल पीतल, 2 बडी व 2 छोटी पीतल की थालियां वजन करीब ढाई किलो, तांबे के बडे व छोटे 08 लोटे चुराकर ले गए थे।