मांट: सुरीर थाने की महिला दरोगा ने महिलाओं को जागरूक किया
Mat, Mathura | Apr 8, 2026 मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के निर्देशन में थाना सुरीर की महिला दरोगा शिवम चाहर ने टैंटीगांव बाजार मे मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच / बैड टच तथा उनके अधिकारों व महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव हेतु जागरुक किया गया ।