नीमडीह: नीमडीह के बूढ़ीबासा एवं महतोडीह में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
नीमडीह थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब भट्टी के खिलाफ उत्पाद विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान दो अवैध चुलाई भट्टियों को ध्वस्त कर 600 किलोग्राम जावा महुआ तथा 20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई. उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में जिलेभर में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभि