आरा: अखगांव गांव में पुलिस वाहन से गिरकर एक सिपाही हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Arrah, Bhojpur | May 6, 2024 जिले के संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव गांव में सोमवार की दोपहर पुलिस वाहन से गिरकर एक सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद साथ रहे साथी पुलिसकर्मियों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी सिपाही जहानाबाद जिला के घोसी थाना क्षेत्र के भट्टू बिगहा गांव निवासी लाल यादव का पुत्र मोहन कुमार है