आरा: पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए घर से बाहर गए व्यक्ति का बरामद हुआ शव, गला दबाकर हत्या की आशंका, घटना घाघा गांव की
Arrah, Bhojpur | May 6, 2024 बिहियां थाना क्षेत्र के घाघा गांव में एक व्यक्ति का मृत अवस्था में शव बरामद हुआ। मृत व्यक्ति घाघा के भीम साह थे। मृतक के शव का आरा सर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. परिजनों के द्वारा बताया गया है की जमीन विवाद का एक केस था उसी मामले में पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी। तो यह घर से बाहर चले गए और सुबह शव बरामद हुआ। गला दबा हत्या की जाने की है आशंका