आरा: पिरौटा गांव स्थित ब्रह्मा बाबा के समीप बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार महिला समेत दो को टक्कर मारी, महिला की मौत
Arrah, Bhojpur | May 6, 2024 जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव स्थित ब्रह्मा बाबा के समीप सोमवार की दोपहर बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार महिला समेत दो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे बाइक पर बैठी महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद जख्मी युवक इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।